shobhit University Gangoh
 

छात्राओं ने सजाई सुंदर रंगोलियां

छात्राओं ने सजाई सुंदर रंगोलियां
  • सहारनपुर में दीपावली के उपलक्ष में छात्राओं द्वारा सजाई गई रंगोली का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था हिंदू कन्या इंटर कालेज में छात्राओं द्वारा दीपावली पर्व के उपलक्ष में आकर्षक रंगोलियां सजाई गई जिनकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था हिंदू कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. कुद्दुसिया अंजुम की देखरेख में छात्राओं द्वारा दीपावली पर्व के उपलक्ष में विभिन्न आकर्षक रंगोलियां सजाई गई। छात्राओं द्वारा सजाई गई रंगोलियों की अतिथियों द्वारा सराहना की गई। इस दौरान कालेज की प्रधानाचार्या डा. कुद्दुसिया अंजुम ने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश देते हैं। इसलिए पर्वों को एक दूसरे के साथ मिलकर सामूहिक रूप से मनाना चाहिए।

Jamia Tibbia