लवजिहाद मामले में लड़की बरामद, सिरसला प्रधान शोएब पर सख्ती से मिली सफलता
नकुड। कोतवाली क्षेत्र के सिरसिला गांव में लवजिहाद मामले में देहरादून पुलिस सिरसला के ग्राम प्रधान को उठाकर ले गयी थी। हांलाकि ग्राम प्रधान पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने लड़की का पता बता दिया।
मामले को लेकर विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल स्थानीय स्तर पर लड़की को बरामद करने का दबाव पुलिस प्रशासन पर बना रहे थे। संगठनों का यह प्रयास उस समय सफल रहा जब देहरादून पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से सिरसाला के ग्राम प्रधान को इस मामले में पूछताछ के लिए धर-दबोचा। हालांकि प्रधान से कड़ाई से पूछताछ नहीं करने को लेकर विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं के बीच कईबार हॉटटाक भी हई।
अंत में सहारनपुर के एसपी देहात सागर जैन ने संगठन कार्यकर्ताओं के इनपुट पर कार्य करने की बात कही। उसके बाद ही देहरादून पुलिस टीम ने सिरसला ग्राम प्रधान शोएब खान को पूछताछ के लिए उठाया लिया व अपने साथ देहरादून ले गई। विहिप – बजरंगदल कार्यकर्ता देहरादून पुलिस के संपर्क में रहे। देहरादून के कार्यकर्ताओं की टीम भी एक्टिव हो गई।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी ने बताया कि ग्राम प्रधान शोएब खान पूछताछ में पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन जब पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो वह टूट गया, उसने लड़की का पता पुलिस को बता दिया। पुलिस टीम ने प्रधान के बताए पते से लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
तत्कालीन अंबेहटा चौकी इंचार्ज की भूमिका रही संदिग्ध
विहिप जिला अध्यक्ष दिग्विजय त्यागी व जिला मंत्री आकाश चौधरी ने कहा कि मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने पूरा सहयोग किया लेकिन तत्कालीन अम्बेहटा चौकी इंचार्ज विकास चारण की भूमिका संदिग्ध रही। उन्होंने संगठन के साथ-साथ अपने उच्चाधिकारियों को भी भ्रमित किया। दिग्विजय त्यागी ने कहा कि विकास चारण की वजह से ही लड़की दो दिन बाद बरामद हुई। उनको पहले दिन से जानकारी थी कि लड़की को प्रधान द्वारा ही छिपाया गया है लेकिन जानबूझकर उन्होंने भ्रम की स्थिति पैदा की। अगर विकास चारण चाहते तो लड़की पहले दिन ही बरामद हो गई होती।
