shobhit University Gangoh
 

रक्षा बंधन पर बहनों को तोहफा, आज रात 12 बजे से रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

रक्षा बंधन पर बहनों को तोहफा, आज रात 12 बजे से रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

प्रयागराज। आज रात 12 बजे से बहनें रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। राखी बांधने भाई के घर आने जाने वाली महिलाओं के लिए इस वर्ष भी फ्री सुविधा देने का आदेश सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक तक पहुंचा। प्रयागराज परिक्षेत्र में मंगलवार से सात रूट को चयन किया गया है। इन रूटों पर भीड़ अधिक होने से बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। कुल 148 अतिरिक्त फेरे होंगे। 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए परिवहन निगम की बसों में यात्रा निश्शुल्क होगी।

सिटी बसों में भी कर सकेंगे फ्री यात्रा

सिटी बसों में 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री सफर होगा। यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम निगरानी करेगा। अधिकारी बस अड्डे पर निरीक्षण करेंगे। तीन सितंबर तक व्यवस्था लागू रहेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि बहनों को घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले चालक परिचालकों को भी प्रोत्साहन के रूप में रुपये मिलेंगे।

Jamia Tibbia