• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Ghaziabad Viral Video: बुजुर्ग से पिटाई मामले में सपा नेता उम्मेद गिरफ्तार, इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालने का आरोप

  • June 19, 2021
Ghaziabad Viral Video: बुजुर्ग से पिटाई मामले में सपा नेता उम्मेद गिरफ्तार, इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालने का आरोप
  • बुजुर्ग से मारपीट के मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने के आरोपित सपा नेता उम्मेद पहलवान को गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वह दो दिन से समर्पण करने की बात कह पुलिस को गुमराह कर रहा था।

गाजियाबाद । दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग से मारपीट के मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने के आरोपित सपा नेता उम्मेद पहलवान को गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वह दो दिन से समर्पण करने की बात कह पुलिस को गुमराह कर रहा था। शनिवार को आखिरकार गाजियाबाद पुलिस ने उम्मेद की लोकेशन ट्रेस कर ली और फिर दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल के पास से उम्मीद को गिरफ्तार किया गया है।

उम्मेद के हर कदम पर थी खुफिया विभाग की नजर

गौरतलब है कि लोनी में बुजुर्ग की पिटाई और दाढ़ी काटने के मामले में वीडियो वायरल कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले सपा नेता उम्मेद पहलवान की गतिविधियों पर खुफिया विभाग नजर बनाए हुए थी। यही वजह है कि शनिवार को वह गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

बता दें कि सात जून को सपा नेता उम्मेद पहलवान बुलंदशहर निवासी अब्दुल समद के साथ पांच जून को हुई मारपीट और दाढ़ी काटने के मामले में फेसबुक पर लाइव आया था। पुलिस के मुताबिक सपा नेता फेसबुक पर मामले को धार्मिक रंग देकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था, जिसके चलते पुलिस ने 16 जून को उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद उन्होंने अब्दुल समद और उसके बेटे को साथ लेकर फेसबुक पर लाइव दिखाई दिए थे।

खुफिया विभाग की नजर

गाजियाबाद और बुलंदशहर जिले का खुफिया विभाग उम्मेद पहलवान और अब्दुल समद के हर बयान पर नजर बनाए हुए थी। उनका मानना है कि उम्मेद और अब्दुल समद कोई गलत बयान देकर माहौल खराब कर सकते हैं। यदि समद कोई गलत बयान देता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेस पर लगाए थे नंबर

पुलिस सूत्रों की मानें तो सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद ली गई थी, लेकिन सपा नेता मोबाइल को स्विच आफ कर वाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस होने में काफी परेशानी हो रही थी।

अब द वायर को भी नोटिस की तैयारी

उधर,लोनी में बुजुर्ग से मारपीट के मामले को सांप्रदायिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश के मामले में ट्विटर के बाद पुलिस द वायर को भी नोटिस देने की तैयारी कर रही है। ट्विटर और द वायर के साथ केस में नामजद अन्य छह आरोपितों के लिए भी पुलिस सीआरपीसी की धारा-160 के तहत नोटिस बना रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो शनिवार को गाजियाबाद पुलिस द वायर समेत सभी को नोटिस भेज देगी।

 


Post navigation

Prev
Next
‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

  • April 1, 2026
‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान

‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान

  • April 1, 2026
‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

  • April 1, 2026
PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला?

PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला?

  • April 1, 2026
‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी

‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी

  • March 31, 2026
370 हटाकर आतंकवाद-अलगाववाद की कमर तोड़ी, रेड कॉरिडोर खत्म कर देश को नक्सल मुक्त कराया… अमित शाह का जवाब नहीं

370 हटाकर आतंकवाद-अलगाववाद की कमर तोड़ी, रेड कॉरिडोर खत्म कर देश को नक्सल मुक्त कराया… अमित शाह का जवाब नहीं

  • March 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026
  • ‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान April 1, 2026
  • BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती April 1, 2026
  • ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप April 1, 2026
  • ‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति April 1, 2026
  • बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया April 1, 2026
  • ‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल April 1, 2026
  • PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला? April 1, 2026
  • यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर! April 1, 2026
  • US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’ April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez