प्रतिदिन प्रत्येक विकासखण्ड 500 पेंशनरों एवं प्रत्येक नगर निकाय 100 पेंशनरों के आधार प्रमाणीकरण कराएं – मुख्य विकास अधिकारी

सहारनपुर [24CN]। : मुख्य विकास अधिकारी श्री विजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनपद में पेंशनरों की संख्या 93002 के सापेक्ष कुल 25983 आधार प्रमाणीकरण  (Authentication)  किये गये हैं। इसी कारण जनपद 39 वें स्थान के बाद प्रदेश की प्रगति रिपोर्ट में जनपद 51 वें स्थान पर है, जो अत्यन्त खेदजदक है। इस सम्बन्ध में जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड/नगर निकाय में प्राप्त कर रहे वृद्धावस्था पेंशनरों की संख्या के सापेक्ष 30 अप्रैल 2022 तक आधार प्रमाणीकरण स्वीकृर्ताधिकारियों के स्तर से प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप प्रमाणीकरण नहीं हो रहा है।

उन्होने संबंधितो को पुनः निर्देशित करते हुए कहा है कि वह प्रतिदिन प्रत्येक विकासखण्ड को 500 पेंशनरों एवं प्रत्येक नगर निकाय को 100 पेंशनरों के आधार प्रमाणीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इस कार्य में रूचि लेते हुए लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाना सुनिश्चित करें, ताकि आधार प्रमाणीकरण में जनपद उच्च स्थान प्राप्त कर सकें।