Gautam Adani बने दुनिया के 6वें अमीर शख्स, Mukesh Ambani खिसक गए पीछे

Gautam Adani बने दुनिया के 6वें अमीर शख्स, Mukesh Ambani खिसक गए पीछे
  •  इस महीने की शुरूआत में गौतम अडानी (Gautam Adani) के एशिया (Asia) के सबसे अमीर शख्स बनने की खबर से वे सुर्खियों में आए थे. इसके बाद गौतम अडानी (Gautam Adani)दुनिया के टॉप 10 अमीर शख्सों में 9 वें शख्स बने.

नई दिल्ली:  Gautam adani rank in world: अडानी ग्रुप (Adani Group)के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं. उनकी सक्सेस आसमान की ऊंचाईयों को छू रही है. इस महीने की शुरूआत में गौतम अडानी (Gautam Adani) के एशिया (Asia) के सबसे अमीर शख्स बनने की खबर से वे सुर्खियों में आए थे. इसके बाद गौतम अडानी (Gautam Adani)दुनिया के टॉप 10 अमीर शख्सों में 9 वें शख्स बने और एक बार फिर वे खबरों  में बने हुए हैं.

अडानी ग्रुप (Adani Group)के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के टॉप 10 अमीर शख्सों में 6वें शख्स बन गए हैं. उनकी संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है. बीते सोमवार को मिल ताजे आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी पर्सनल नेटवर्थ (Gautam Adani Networth) में करीब 9 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. ताजा अपडेट है कि अब गौतम अडानी (Gautam Adani) गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को भी पछाड़ चुके हैं. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी (Gautam Adani) अब दुनिया के 6वें अमीर शख्स बन गए हैं.

मुकेब अंबानी रह गए कहीं पीछे

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अब दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)  इस समय दुनिया के 11 वें अमीर शख्स बने हुए हैं. फोब्र्स रियल टाइम अरबपति इंडेक्स के अनुसार, सोमवार के कारोबारी सत्र के अंत में गौतमन अडानी की नेटवर्थ 121.9 अरब डॉलर रही. वहीं अडानी की नेटवर्थ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी से 22 अरब डॉलर ज्यादा है.