नारायाणपुर कान्हा गौशाला मे अमावस्या पर मनाया गया गौसेवा महोत्सव

नकुड 28 अप्रैल इंद्रेश। नारायणपुर में स्थित कान्हा गौशाला मे अमावस्या के मौके पर गौसेवा महोत्सव मनाया गया।

इस मौके पर मंत्रोच्चार के साथ गौ पूजन किया गया। गौसेवक अनिल सैनी ने इस मौके पर गाय के अध्यात्मिक व भौतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गाय की सेवा से मनुष्य को पूण्य की प्राप्ती होती है। आज के भौतिक वादी समय मे गाय के सरंक्षण व विकास अधिक आवश्यकता है। ऐसे समय मे जब लोग सिंथेटिक दूध व मिठाईयो के कारण केसंर जैसी बिमारियो के शिकार हो रहे है। गाय का पालन ओर भी जरूरी हो गया है।

इस मौके पर श्रद्धालुओ ने गौशाला मे गो वंश को खबूजा , खीरा ,तरबूज , आदि फल व हरा चारा खिलाया। साथ ही गाय की परिक्रमा की कर क्षमायाचना की। कार्यक्रम मे बडी संख्या मे क्षेत्र से आये ग्रामीण शामिल हुए।