श्रीश्री गौदेवी मंदिर में गौपाष्टमी पर्व श्रद्धा से मना गौ पूजन किया

श्रीश्री गौदेवी मंदिर में गौपाष्टमी पर्व श्रद्धा से मना गौ पूजन किया
  • नुमाइश कैम्प स्थित मंदिर में गौपाष्टमी पर गौमाता की पूजा करते श्रद्धालु

सहारनपुर [24CN]। श्री श्री गौदेवी मंदिर गौशाला में आज गौपाष्टमी पर्व के उपलक्ष में यज्ञ में पुर्णाहुति देते हुए गौ रक्षा का संकल्प लिया और एक रूपये एक रोटी को समर्पित करने की भी वचनबद्धता दोहरायी।

आज नुमाइश कैम्प स्थित मंदिर में वन्देमातरम मिशन के संस्थापक विजयकांत चैहान के नेतृत्व में गौपाष्टमी महापर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया औरयज्ञ में आहुतियों द्वारा गौसेवकों को गौरक्षा का संकल्प कराया। प्रातः काल से श्री श्री गौदेवी मन्दिर गौशाला नुमाइश कैम्प में भारी संख्या में माता, बहनें, बच्चे, बुजुर्ग व युवा गौ माता की पूजा परिक्रमा आरती व भोग लगाने के लिए बड़ी श्रद्धा भाव के साथ समर्पित रहे। प्राचीन सिद्ध पीठ श्री श्री गौदेवी मन्दिर गौशाला में संचालक विजयकांत चैहान के संचालन मे पण्डित अनिल कृष्ण कौदण्ड व स्वामी मंगला नंद द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियों के साथ सभी भक्तो को गौरक्षा व गौसेवा का संकल्प कराया और सभी गौ भक्तो ने हरे कृष्ण महामंत्र के साथ गौशाला और गौ माता की 11 परिक्रमा की।

हवन के बाद सभी भक्तो को गौपाष्टमी पर्व की जानकारी देते हुए स्वामी मंगला नंद, विजयकांत चैहान व भारत भूषण ने बताया कि गोपाष्टमी के दिन गाय और गोविंद की पूजा से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। स्वामी मंगला नंद संस्थापक श्री श्री करुणा बिहारी मंदिर गोपाल नगर व पण्डित अनिल कृष्ण कोदंड एवं पण्डित अरुण शर्मा ने बताया कि गोपाष्टमी पर्व के दिन गाय का श्रृंगार किया जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में गाय और उसके बछड़े को नहलाकर तैयार करते हैं। उसका श्रृंगार किया जाता हैं, पैरों में घुंघरू बांधे जाते हैं, अन्य आभूषण पहनाएं जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गाय के नीचे से निकलने वालों को बड़ा पुण्य मिलता है। गोपाष्टमी के दिन गायों की पूजा करने वालों से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार गाय के पूरे शरीर में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है।

इस दौरान राजेन्द्र अनेजा, श्रीमती सुशील मलिक, सुधीर गुम्बर, योग चुघ, सारिका गुप्ता, नीलू राणा, विवेक प्रताप सिंह, विकास सिंह, वरुण प्रताप, मुनेश कुमार, रामकेस त्रिपाठी, सुभाष खेड़ा, आकाश , रतन बजाज, राजकुमार सेतिया, गगन गुम्बर, विनोद राय, गायत्री धवन, गुलशन वधवा, वर्षा, पूनम, आशा, रमा सेतिया, दीक्षा सेतिया, डॉक्टर विजय गांधी, राधाकृष्ण, सचिन रवि कुमार, राजकुमार आदि भारी संख्या में श्रद्धालुआंे ने सुबह से श्याम तक गौ माता का पूजन, आरती परिक्रमा कर भोग लगाकर चारा खिलाकर गौसेवा का संकल्प लिया। अंत मे सभी भक्तों को गौशाला की ओर से खीर का प्रसाद भेंट किया गया।