shobhit University Gangoh
 

मृतक पुलिसवालों के शवों को जलाना चाहता था, इसलिए किया इकट्ठा: गैंगेस्टर विकास दुबे

मृतक पुलिसवालों के शवों को जलाना चाहता था, इसलिए किया इकट्ठा: गैंगेस्टर विकास दुबे

उज्जैन : पुलिस पूछताछ में गैंगेस्टर विकास दुबे ने सनसनीखेज खुलासा किया है। विकास दूबे ने बताया कि उसने एनकाउंटर के डर से पुलिस पर फायरिंग की। विकास दूबे ने पूछताछ में बताया कि वो पुलिसवालों के शव को जलाना चाहता था, इसीलिए उसने लाशों को एक जगह इकट्ठा किया था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया।

आगे विकास दुबे ने बताया कि उसका कई पुलिसवालों से कॉन्टैक्ट्स था। बता दें कि उज्जैन सीजेएम तृप्ति पाण्डेय वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई कर रहीं हैं। बता दें कि विकास दुबे आज सुबह 9.55 बजे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला?
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव निवासी विकास दुबे को पकडऩे पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी थी।

Jamia Tibbia