shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर का आरोपी, भेजा जेल

पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर का आरोपी, भेजा जेल
  • सहारनपुर में बेहट पुलिस द्वारा पकड़ा गया गैंगस्टर का आरोपी अली शान।

बेहट [24CN]। कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन माफिया हाजी इकबाल के बेटे अलीशान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फॉरचुनर गाड़ी बरामद कर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह व सर्विलांस प्रभारी अजब सिंह ने बेहट कोतवाली में पंजीकृत गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे अलीशान पुत्र मौहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला निवासी मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर को मुखबिर की सूचना पर उसके नई दिल्ली के थाना लाजपत नगर क्षेत्रांतर्गत आवास के सामने से फॉरचुनर गाड़ी संख्या एचपी-17एफ-6289 के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी अलीशान के पास गाड़ी से सम्बंधित कोई प्रपत्र न होने के कारण गाड़ी को सीज कर दिया तथा आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia