गंगोह- कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।

गंगोह [24CN] :  मोहल्ला कुरैशियान निवासी अफजल उर्फ रेंजो अप्रैल माह में जेल से पैरोल पर आया था। पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह वापिस नहीं गया था। पुलिस ने शनिवार को उसे दबोच लिया और जेल भेज दिया। एक अन्य मामले में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोपित गंगोह निवासी मरगूब को पुलिस ने पकड़ कर न्यायालय में पेश किया है। खनन का ओवरलोड ट्रक भर कर ले जाने के मामले में वांछित मछरौली निवासी वैभव को भी पकड़ लिया गया। इसके अलावा अंबेहटा निवासी नाजिम को क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पक ड़ा है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।