नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना तट पर किया गया गंगा उत्सव का आयोजन

नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना तट पर किया गया गंगा उत्सव का आयोजन
  • सहारनपुर में यमुना तट पर गंगा कलश यात्रा तथा यमुना आरती का दृश्य।

सहारनपुर। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्र स्तर पर मनाये जा रहे गंगा उत्सव अभियान की श्रृंखला में जिला गंगा समिति द्वारा विकासखंड गंगोह की ग्राम पंचायत मानपुर स्थित यमुना तट पर गंगा उत्सव का आयोजन किया गया।

गंगा उत्सव के अंतर्गत शिव मंदिर मानपुर से यमुना तट तक गंगा कलश यात्रा तथा यमुना आरती का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड गंगोह के प्रमुख प्रतिनिधि चैधरी दिनेश ने उपस्थित ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों को भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा नदियों के पुनर्जीवन हेतु चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों का आवाहन किया कि नदियों की पवित्रता बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का कूड़ा कचरा नदियों में प्रवाहित न होने दे।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हम सब प्रयास करेंगे कि यहां यमुना घाट विकसित कराया जाए। गंगा उत्सव के नोडल अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नंदलाल प्रसाद ने उपस्थित जन समुदाय को अभिप्रेरित किया कि यमुना नदी हमारी धार्मिक मान्यताओं समेत जीवन से जुड़ी हुई पवित्र नदी है। हम सब मिलकर नदी के पुनर्जीवन हेतु सतत प्रयास करें। इस अवसर पर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पंजीकृत संस्कृत समूह द्वारा सचिन गायक की टीम ने सुंदर स्वच्छ गंगा गीत की प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला स्वच्छता सलाहकार श्री देव भास्कर पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद चैधरी, डायरेक्टर सरसावा समिति सुनील चैधरी, पूर्व ग्राम प्रधान सनी चैधरी, सीडीपीओ कुसुम लता, महिलाओं ने यमुना आरती की।