भाजपा सरकारों ने बहाई विकास की गंगा: सैनी

भाजपा सरकारों ने बहाई विकास की गंगा: सैनी
  • सहारनपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की कार्यशाला को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जहां एक ओर विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं सहारनपुर जनपद में भी राजकीय विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, मिनी बाईपास के साथ सडक़ों का चौड़ीकरण कराने का काम भी किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहरा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी आज यहां दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यसमिति व जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की संकल्पबद्धता के चतले आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है क्योंकि भारत ने ही सबसे पहले दो वैक्सीन कोवैक्सीन व कोविशील्ड तैयार की गई जिनको सरकार द्वारा सभी नागरिकों को नि:शुल्क लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो अथवा वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांग पेंशन सभी काम सरकार सफलतापूर्वक कर रही है।

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अनेक राष्ट्रीय व राजमार्ग स्थापित करने का काम किया है। सहारनपुर के चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है तथा सभी विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सहारनपुर में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

कार्यशाला को जिला प्रभारी व मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन जसवंत सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक चौ. कीरत सिंह व देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवराज सिंह रोड ने भी सम्बोधित किया।

कार्यशाला में गौरव राणा, पवन सवई, वीरेंद्र पुंडीर, राधेश्याम शर्मा, बिजेंद्र चौधरी, अजित राणा, यशवंत राणा, सतपाल चौधरी, जितेंद्र जागलान, संदीप शर्मा, विपिन भारती, संजय राणा, ओमपाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह राठौर, मेलाराम, चरणसिंह कोरवा, वैभव अग्रवाल व सभी नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे।