शोभायात्रा निकालकर किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
- सहारनपुर में गणेशोत्सव में मंडलायुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद को सम्मानित करते आयोजक।
सहारनपुर। महाराष्ट्र गणेश उत्सव मंडल के तत्वावधान में भगवान श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामानंदी सर्राफा बाजार स्थित महेश मंदिर से निकाली गई श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ मंडलायुक्त डा. हृषिकेश भास्कर यशोद ने किया।
समिति द्वारा मंडलायुक्त डा. यशोद को श्रीगणेश की चांदी की प्रतिमा भेंटकर माला व पटका पहनाकर उनका सम्मान किया गया। शोभायात्रा रामानंदी सर्राफा बाजार से शुरू होकर नया बाजार, मोरगंज, गऊशाला रोड होते हुए बाबा लालदास रोड पहुंची जहां श्रद्धालुओं द्वारा विधिविधान एवं मंत्रोच्चारण के बीच श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
इस दौरान रामानंदी बाजार कमेटी के प्रधान राजकुमार खन्ना, मंत्री प्रेमचंद गुप्ता, महाराष्ट्र गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष उमेश बिरादर, मंत्री विश्वास डोबाले, कोषाध्यक्ष धनंजय घाडगे, ब्रह्मदेव जाधव, सुदामा जाधव, श्रीकांत जाधव, शरद पाटिल, शरद माने, सुरेश, मोहन, समाधान, दादासो, मारूति, गणेश, अरविंद आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
