गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय गिरोह के एक घायल सहित तीन बदमाश किए गिरफ्तार

गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय गिरोह के एक घायल सहित तीन बदमाश किए गिरफ्तार
  • सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस द्वारा घायलावस्था में पकड़ा गया बदमाश।

सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक घायल बदमाश समेत चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से असलाह, मोटरसाइकिल व चोरी की गई लकड़ी बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना गागलहेड़ी पुलिस ािाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार, उपनिरीक्षक अतुल कुमार व उपनिरीक्षक राशिद खां सूरी के नेतृत्व में रात्रि के समय देहरादून से यमुना नगर जाने वाले एक्सप्रेस वे पर भाभरी ग्राम से कोलकी की तरफ जाने वाले रास्ते पर संदग्धि व्यक्तियों/ वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भाभरी से ग्राम कोलकी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक छोटा हाथी संख्या यूपी-11बीटी/8795 खड़ा दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस  संदिग्ध गाड़ी की जांच के लिए मौके पर पहुंची तो पास में पोपुलर के खेतों से आरा से लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी। पुलिस जैसे ही आवाज की तरफ पहुंची तो पास में पोपुलर के खेत में तीन-चार संदिग्ध व्यक्ति  आरा व कुल्हाड़ी से पोपुलर के पेड़ काट रहे थे। पुलिस को नजदीक आता देख संदिग्ध बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत फायरिंग दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया। इसी दौरान दो अन्य बदमाश हड़बड़ाहट में पास खड़ी बिना नम्बर की प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगे तभी पुलिस ने इन्हें भी दबोच लिया। जबकि चैथा बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गया। दबोचे गए बदमाशों में घायल आकिल पुत्र आलिम निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवान जिला हरिद्वार उत्तराखंड, बहजाद उर्फ बैजाद उर्फ आजाद पुत्र हनीफ निवासी सिकंदरपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार व नीरज सैनी पुत्र अमरनाथ सैनी निवासी कमालपुर थाना फतेहपुर शामिल हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दबोचे गए बदमाशों ने बताया कि हम सभी मिलकर रात्रि के समय सुनसान जंगलों/खेतों में खड़े पोपुलर व लिपिस्टिक के पेड़ों को चोरी से काटकर बरामद छोटे हाथी में लादकर ले जाते हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर, एक बिना नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, एक छोटा हाथी संख्या यूपी-11बीटी/ 8795 जिसमें लदी 20 कुंतल लकड़ी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके विरूद्ध सहारनपुर व हरिद्वार के कई थानों चोरी, लूट, हत्या व डकैती के मुकदमें दर्ज हैं।