उपनिबंधन कार्यालय को तहसील से बाहर ले जाने की खबरो पर वकीलो मे रोष

कहा उपनिंबधन कार्यालय हटा तो होगा आंदोलन
नकुड 27 फरवरी इंद्रेश। उपनिबंधन कार्यालय को तहसील परिसर से बाहर ले जाने के सवाल पर वकीलों मे गहरा रोष है। तहसील बार एसोसिएशन की आपात बैठक में प्रशासन के निर्णय को अव्यवहारिक व जनविरोधी बताते हुए कडा एतराज जताया है। उन्होंने उपनिंबधन कार्यालय तहसील से बाहर ले जाने के खिलाफ अंादेालन की चेतावनी दी है।
तहसील बार सघं की बैठक मे वकीलो ने कहा कि प्रस्तावित जगह असामाजिक तत्वो का केंद्र है। यदि उपनिबंधन कार्यालय वंहा जाता है तो कार्यालय में आने वाले विक्रेता व क्रेता किसी भी अपराधिक घटना का शिकार हो सकते है। इसके अलावा प्रस्तावित स्थल तहसील मुख्यालय से डेढ किमी दूर है। जहंा वकीलो व डीड राईटरसे के लिये जंगह उपलब्ध नही है। तहसील मुख्यालय से प्रस्तावित स्थल पर काम करना भी संभव नहंी है।
बैठक में वकीलो का तर्क था कि यदि उपनिबंधन कार्यालय अगल से बनाया ही जाना है तो तहसील परिसर में जर्जर हाल चकंबदी कार्यालय के स्थान पर नया भवन बनाया जा सकता है। इसके अलावा बाईक स्टेंड के उपर भी प्रस्तावित भवन बनाया जा सकता है। प्रशासन अगर चाहे तो वर्तमान उपनिबंधन कार्यालय के उपर भी प्रर्याप्त जगह है। जंहा नया उपनिबंधन कार्यालय बन सकता है। उन्होने चेताया कि यदि उपनिबंधन कार्यालय तहसील से बाहर ले जाया गया तो वकील जन सहयोग से बडा आंदोलन करेगे।
बैठक मे तय किया गया कि उपनिंबधन कार्यालय को दुसरी जगह शिफट करने का कडा विरोध किया जायेगा। उच्चाधिकारियो व जनप्रतिनिधियो से मिलकर भी उपनिबंधन कार्यालय को तहसील परिसर से बाहर ले जाने की किसी भी योजना को निरस्त कराने का प्रयास होगा। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष यशपालसिंह, ,महासचिव मुर्सलीन राणा, कोषाध्यक्ष सुधीर मिततल, उधमसिंह, रामकिशन गुप्ता, मोहरचंद, संजय शर्मा, इंद्रेश त्यागी , महेंद्रपाल, अशोक शर्मा, महावीरसिंह, कुंवर सिंह ,सुशील कुमार, देवेंद्र कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।