सहारनपुर मंडल के सभी जनपदों की सीमा सील, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबन्ध

सहारनपुर: बाहरी व्यक्ति के प्रवेश रोकने के लिए सहारनपुर मंडल के जिलो की सीमाओ को सील कर दिया गया है। सहारनपुर मंडलायुक्त ने जिलो की सीमओं को सील करने के निर्देश रविवार रात को जारी किये।
सहारनपुर मंडलायुक्त के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम हेतु देश में लाकडाउन व्यवस्था के अन्तर्गत अन्य प्रदेशों से व्यक्तियों (विशेशकर श्रमिक वर्ग) की उत्तर प्रदेश में वापसी होने की जानकारी हुई है। जिसके फलस्वरूप कोरोना वायरस के संक्रमण होने की प्रबल सम्भावना है। कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने हेतु केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों से ऐसे लोगो के आवागमन को रोकने हेतु कडे़ निर्देश दिये है।
पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने जनपद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक/पुलिस अधिक्षक को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जनपद की सीमा सील कर दें। ताकि कोई भी व्यक्ति (अन्य राज्य से, विशेशकर श्रमिक वर्ग) जनपद में वापसी न करें। जो जहां है वह वही रहें। उसके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था वही की जा रही है। यदि कोई अन्य राज्य से व्यक्ति उनके जनपद की सीमा पर एकत्र भी होते है तो जहां से आ रहे है उसे उसी राज्य के पुलिस प्रभारी से वार्ता कर वापस कराने एवं उनके लिये रहने, खाने आदि की विषय में भी अनुरोध किया जाए।
प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जायें कि गैर प्रान्तों से कोई आवागमन न होने पायें विशेशकर श्रमिक वर्ग के भी आगमन पर पूर्णतः रोक रहे। इसी प्रकार जनपद से भी लोग बाहर न जायें एवं उन्हें भी बताया जाये कि उनके लिये राज्य सरकार द्वारा सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है। प्रेस विज्ञप्ति में इन निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित कराये जाने के लिये कहा गया है साथ सभी जनपदों की सीमओं की वीडीयोग्राफी भी कराये जाने का निर्देश दिया गया है।