संस्था समय समय पर क्षेत्रवासियों के हितो के लिये कार्य करती रहती है: डा0 अजीम उलहक

- इस्लामिया डिग्री कालेज में को टीका लगाते चिकित्सक
देवबंद [24CN]: कोरोना माहामारी से देश को बचाने के लिए चलाया जा रहा टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत सोमवार को इस्लामिया डिग्री कॉलेज देवबंद में फ्री टीकाकरण कैंप का आयोजन जिला चिकित्सालय सहारनपुर के तत्वावधान में किया गया।
फ्री टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से उपर सभी व्यस्क लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। संस्था अध्यक्ष डा0 अजीम उलहक ने कैंप का उदघाटन करते हुऐ कहा कि इसस पूर्व आयुष्मान कार्ड योजना के अन्र्तगत लाभार्थियों को 5 लाख रूपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करने वाले आयुष्मान कार्ड संस्था द्वारा बनवाने में सहयोग किया गया था। इतना ही नही संस्था समय समय पर क्ष्ंोत्रवासियों के हित के लिये कार्य करती रहती है। उन्होने कहा कि माहामारी से खुद को अपने परिवार, अपने शहर और देश को बचाने के लिए वेक्सिनेशन का टीका लगवायें और खुद भी सुरक्षित रहें अपनों को भी सुरक्षित रखें। वैक्सिनेशन के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया। कैम्प में 250 लोगों को वैक्सिनेशन कोविड टीका लगाया गया।