श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर फ्रेंड्स मोर्निंग क्लब ने राहगीरों को वितरित की छबील

- सहारनपुर में श्री गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर छबील लगाते फ्रेंड्स मोर्निंग क्लब के पदाधिकारी।
सहारनपुर। शांति के पुंज, दु:ख मे भी सुख देने वाली गुरुबानी श्री सुखमनी साहिब के रचियता सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व जहां आज पूरी दुनिया और सहारनपुर के विभिन्न गुरुद्वारों में बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। वहीं महानगर की प्रसिद्ध संस्था फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब द्वारा इस मौके पर नवाब गंज चैक स्थित क्लब कार्यालय पर रहागीरों के लिए कच्ची लस्सी शरबत की छबील लगाई जिसमें हजारों राहगीरों ने अपनी प्यास बुुझाई।
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला ने बताया कि धर्म और मानवता की रक्षा के बदले उस समय के हिंदुस्तान की हुकूमत के बादशाह ने श्री गुरु अर्जुन देव जी को कई शारीरिक यातनाएं दी थी। जैसे गुरु जी को बहुत बड़े गर्म तवे पर बैठाकर उन पर ऊपर से गर्म रेत डाली गयी, कभी गुरु जी को बड़ी बतीली के अंदर उबलते हुऐ पानी में बैठाये रखा परन्तु गुरु जी अपने निर्णय से नहीं डोले बल्कि बिल्कुल शांत होकर तेरा भाना मीठा लागे जैसे गुरुबानी के शब्दों का उच्चारण करते रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फ्रेंड्स मॉर्निंग क्लब के अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला, कोषाध्यक्ष सतीश कक्कड़, पूर्व अध्यक्ष राजेश गाँधी, पूर्व कोषाध्यक्ष हरीश ईशपुजानी, गुरजीत मल्होत्रा, गौरव मारवाह, विनोद वर्मा, डिम्पी, अरविन्दर पाल सिंह चावला, बॉबी गुम्बर, नरेश मदान, अजय ठकराल, राकेश सचदेवा, संजय तनेजा, राजीव अरोड़ा आदि का विशेष योगदान रहा।