शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव धलापड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
गंगोह: दिनाँक 03-11-2026 को शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा गांव धलापड़ा में श्री मुबारिक अली व श्रीमती पूजा देवी के सहयोग में पंचायत घर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आयोजित किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कुल 440 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में लगभग 50 लोगों को चश्मे दिए गए और 90 लोगों की शुगर जांच की गई।

इस शिविर का नेतृत्व डॉ. अरुण बाबू (चिकित्सालय अधीक्षक) द्वारा किया गया। इस शिविर में डॉ. जयालक्ष्मी, डॉ. श्रीकांत, डॉ. देवांशु शर्मा, डॉ. नरेन्द्र चंचल, डॉ. नितिन गोयल, डॉ. कुलतार सिंह, डॉ. जयवीर कठैत, डॉ. सृष्टि सैनी, डॉ. अभिनव तोमर, डॉ. नेहा गर्ग, व पैरामेडिकल स्टाफ शैंकी कुमार, अनुज कुमार, नावेद अहमद, उमा, दीपा शर्मा, नीशु, तन्नू, प्रशिक्षु रेशम व जाकिर व अन्य सहयोगी कर्मचारियों ने सहयोग किया। शिविर समापन के दौरान ग्राम प्रधान व मुबारिक अली ने शोभित विश्वविद्यालय की समस्त टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस कैंप के आयोजन पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, केयर टेकर सूफी ज़हीर अख्तर, जमशेद प्रधान जी ने चिकित्सा शिविर के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी और आयोजन की सराहना की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) विकास कुमार शर्मा एवं उप-प्राचार्य डॉ कृष्णानंद ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
