शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
गंगोह [24CN] : दिनांक 24-11-2023 दिन शुक्रवार को शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुंवर शेखर विजेंद्र आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर द्वारा क़स्बा गंगोह मौहल्ला कुरेशियान में श्री अमीन कुरेशी जी के निवास स्थान पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे कुल 165 रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई। जिसमें जोड़ दर्द, सियाटिका, सर्वाइकल, लकवा, इत्यादि रोगों के विशेषज्ञ डॉ. शिवम कुमार (फिजियोथेरेपिष्ट), डॉ. मनीष कुमार (चिकित्सक) ने अपनी सेवाएं दी। शिविर की सारी गतिविधि चिकित्सा प्रभारी डॉ. कुलतार सिंह ने संभाली। चिकित्सालय की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ, नावेद अहमद, मधु, पूजा ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अपनी सेवाएं दी।
इस कैंप के आयोजन पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर ने निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजकों को अनेक शुभकामनाएं दी। कॉलेज के कार्यवाही प्रो. डॉ. कृष्णानन्द जी ने सभी सहयोगियों का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
