गरीबों को वितरित किए नि:शुल्क कम्बल

- सहारनपुर में ग्राम पटनी में गरीबों को कम्बल वितरित करते राज्यमंत्री जसवंत सैनी।
चिलकाना। क्षेत्र के ग्राम पटनी में भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी एवं भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शादी राम सैनी द्वारा अपनी ओर से गरीबों को सर्दी से बचाने हेतु नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 101 गरीब लोगों को नि:शुल्क कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा सरकार के संसदीय कार्य एवं उद्योग मंत्री जसवंत सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में देश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हो रहे हैं भाजपा की सरकार गरीबों की हितकारी सरकार है जिसमें गरीबों के लिए मुफ्त राशन व्यवस्था, गरीबों के कच्चे घर को पक्का बनवाया जा रहा है तथा गरीबों को सर्दी से बचाने हेतु निशुल्क कंबल भी वितरित किए जा रहे हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा ने कहा कि भाजपा गरीबों और आम जनता के लिए विभिन्न हितकारी योजना चलाकर देश का तेजी से विकास कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शर्मा, भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शादी राम सैनी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चौधरी संजय नंबरदार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशनलाल सैनी व मंच संचालन विजय सैनी मझाड़ी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन सैनी, रमेश कश्यप, भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चौधरी संजय नंबरदार, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक सैनी, ओम प्रकाश धीमान, नाथीराम कश्यप, रोशन लाल सैनी, कदम सिंह, मुमताज, सर्वेश कंबोज, शहजाद, शहीद तेली, राजकुमार धीमान, गुलफाम, आशु रोहिला, सुनील सैनी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।