गरीबों के लिए नि:शुल्क एम्बुलैंस वैन का किया शुभारम्भ
- सहारनपुर में मोबाइल वैन को हरी झंडा दिखाकर रवाना करते रोटरी क्लब के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क एम्बुलैंस वैन के संचालन का शुभारम्भ किया गया। रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर द्वारा संचालित नि:शुल्क एम्बुलैंस का शुभारम्भ रोटरी इंटरनेशनल 3080 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन वी. पी. काल्टा व असिस्टेंट गवर्नर रो. सुभाष सपरा, रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर के प्रधान रो. योगेश टंडन द्वारा किया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वी. पी. काल्टा ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल विश्वभर में समाज सेवा के कार्यो में अग्रणी संस्था है और पूरे विश्व में इसके करीब 12 लाख सदस्य हैं जो समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहते हैं। असिस्टेंट गवर्नर रो. सुभाष सपरा ने कहा कि आज रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर द्वारा इस नि:शुल्क वैन की सेवा शुरू की गई है। इससे समाज के निर्धन व जरूरतमंद लोगों को मदद मिलेगी।
क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटे. डा. एम. पी. चावला ने कहा कि इस एम्बुलैंस वैन द्वारा सहारनपुर के गरीब व जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क उनके घरों से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए कोई भी व्यक्ति रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है। इस अवसर पर पूर्व असिस्टेंट गवर्नर अजय शर्मा, सेक्रेटरी नीरज रहेजा, गिरीश तलवार, गौरव अरोड़ा, राजीव सुखीजा, गुलशन कपूर, ऐनी टंडन, प्रिया बजाज, देवांग बजाज आदि रोटेरियन मौजूद रहे।
