पुलिस के हत्थ चढ़े चार शातिर चोर, नाजायज असलाह व चोरी की बाइक बरामद
- सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा दबोचे गए शातिर चोर।
सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने चार शातिर चोरों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की बाइक, नाजायज असलाह व चोरी का अन्य सामान बरामद कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि थाना सरसावा पुलिस ने थाना प्रभारी सूबेसिंह व उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर बंद मकान में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों रजत पुत्र कुलदीप, रवि पुत्र राजसिंह, शुभम उर्फ काशी पुत्र सिताब सिंह निवासीगण हैदरपुर थाना तीतरो, सूरज उर्फ गुल्लू पुत्र शिवचरण निवासी गांव सौराना थाना सरसावा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल, इनवर्टर बैतरा, गैस सिलेंडर, एक तमंचा मय दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, चोरी की दो बाइक तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं जिस कारण वह अस्पतालों के पास तथा कार्यक्रमों आदि से वाहन चोरी कर लेते हैं। हमारे पास चाबियों का गुच्छा है जिससे हम लॉक खोलकर चोरी कर लेते हैं। दबोचा गया शुभम पूर्व में भी जेल जा चुका है।
