लूट की योजना बनाते पुलिस ने दबोचे चार शातिर बदमाश

लूट की योजना बनाते पुलिस ने दबोचे चार शातिर बदमाश
  • सहारनपुर में गंगोह पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।

गंगोह [24CN]। कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए चार शातिर बदमाशों को दबोचकर उनके कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस बरामद कर लूट की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार गंगोह कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा, उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावल व अमित यादव के नेतृत्व में पुलिस ने जंगल ग्राम साकरोर से चोरी की योजना बनाते चार शातिर बदमाशों गफ्फार उर्फ कालू पुत्र जुल्फा, आशिक पुत्र रशीद निवासीगण शाहपुर थाना गंगोह, सोनू पुत्र संजीव व सागर पुत्र जुगमेंद्र निवासीगण उमरपुर थाना गंगोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक पोनिया 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस व दो नाजायज छूरी बरामद कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।