shobhit University Gangoh
 

यमुना की सफाई पर केजरीवाल से पूछे चार सवाल, BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने चिट्ठी लिखकर मांगा जवाब

यमुना की सफाई पर केजरीवाल से पूछे चार सवाल, BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने चिट्ठी लिखकर मांगा जवाब
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिठ्ठी लिखकर कई सवालों के जवाब पूछे हैं।

प्रवेश वर्मा ने पूछे ये चार सवाल

1. यमुना नदी की सफाई पर खर्च:2015-2024 के दौरान यमुना नदी को साफ करने के लिए दिल्ली सरकार ने अपने खजाने से कितना बजट खर्च किया? इसके सभी व्यय की सही-सही जानकारी विवरण सहित सार्वजनिक की जाए।

2. मुख्यमंत्री के आदेश:

3. सफाई की प्रगति:दिल्ली में यमुना नदी के कितने किलोमीटर क्षेत्र को साफ किया गया है और अब भी कितने किलोमीटर गंदा है? इस पर कार्रवाई का पूरा विवरण दिया जाए।

4. जवाबदेही का सवाल:

जनता को यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि इतने वर्षों में यमुना नदी की स्थिति सुधारने में सरकार विफल क्यों रही, जबकि वादे बड़े-बड़े किए गए थे।

बीजेपी प्रत्याशी प्रेवश वर्मा द्वारा ये चार सवाल अरविंद केजरीवाल से सीधे तौर पर पूछे गए हैं।

Jamia Tibbia