जनपद के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन  

जनपद के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन  
  • सहारनपुर में राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी।

सहारनपुर। राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये जनपद के चार खिलाड़ियो का चयन होने पर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनीत खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी।

जिला एथलेटिक्स संघ  के सचिव व अन्तरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान में 10 से 12 अक्टूबर 2024 तक न्यू दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे राष्ट्रीय जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उत्तर भारत के 8 प्रदेशों से एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की टीम मे सहारनपुर के युगांक चैधरी का 400 मीटर, अंकुर कश्यप का 10 किलोमीटर पैदल चाल, कनक देवी का भाला फेंक व परी पंवार का बी ग्रुप मे चयन हुआ है। राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये सहारनपुर के चार खिलाड़ियो का चयन होने पर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव व अन्तरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियो ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनीत खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी।


विडियों समाचार