चार लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पति पत्नी सहित तीन घायल

चार लोगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पति पत्नी सहित तीन घायल
  • कोतवाली में तहरीर देने पहुंची पीडिता किरण

देवबंद [24CN]: कोतवाली क्षेत्र के गांव फलौदा रहमतपुर में रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर पति पत्नी सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलो को परिजनो व पुलिस द्वारा ं उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है।

कोतवाली में दी तहरीर में गांव फलौदा रहमतपुर निवासी किरण ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसके पति पंकज की गांव निवासी एक व्यक्ति से फोन पर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर उक्त व्यक्ति उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। आरोप है कि गुरूवार को उक्त व्यक्ति अपने चार-पांच साथियों को साथ लेकर घर में घुस आया तथा पति के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट करनी शुरु कर दी।

पीडित ने बताया कि जब शोर की आवाज सुनकर वह बेटे सत्यम के साथ बीच बचाव को आई तो उक्त लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आस पडोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल प्रभाकर कैन्तुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है जांच के उपरांत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।