700 ग्राम नाजायज चरस सहित चार नशा तस्कर गिरफ्तार

- सहारनपुर में थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी।
बिहारीगढ [24CN]। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चार शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 700 ग्राम नाजायज चरस सहित अवैध असलाह व कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, नशा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत चार नशा तस्करों सद्दाम पुत्र मोबीन निवासी ग्राम थापुल थाना बिहारीगढ, सहारनपुर, जीशान पुत्र गफूर निवासी मौहल्ला अफजलगढ कलसिया रोड फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर, सहारनपुर, अलीशान पुत्र अब्दुल शकूर गाडा व रागिब पुत्र कुर्बान गाडा निवासी मौहल्ला अफजलगढ कलसिया रोड फतेहपुर भादो थाना फतेहपुर को ग्राम थापुल हरिजन तिराहे के पास सुधीर चौधरी के आम के बाग के पास से दबोच लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से 1 अवैध तमन्चा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस व 700 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली।
थाना प्रभारी ने बताया कि दबोचे गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई महेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, आरक्षी राशिद अली, अरविंद, पंकज कुमार, सोनिया शामिल रहे।