नकुड में चार डिग्री का टार्चर , जनजीवन ठप

- अलाव के अभाव मे कागज जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते लोग
नकुड [इंद्रेश]। क्षेत्र मे सर्दी के चार डिग्री के टार्चर ने जनजीवन को ठप कर दिया है। कडाके ठंड ने गरीब आदमी का जीवन दुभर कर दिया है। लोग सर्दी से बचने के िलये अपने घरो मे दुबकर कर रह गये है। गरीबो को ठंड से बचाने के लिये अभी तक प्रशासन भी आगे नंही आया है।
क्षेत्र में ठंड के सारे रिकार्ड टूट गये है। पारा चार डिग्री तक डुबकी लगा चुका है। ठंड से बचने के लिये देहात मे लोग अलाव का सहारा ले रहे है। पंरतु नगर में नगरपालिका अलाव की व्यवस्था कराने मे नाकाम रही है। तहसील मुख्यालय पर आने वाले वादकारी परेशान है। वादकारियो की परेशानी को देखते हुए बार ऐसोसिशन ने दस जनवरी से 13 जनवरी तक न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करने का निर्णय किया है।
प्रशासन की ओर से नंही बांटे गये कंबल
गरीबो केा ठंड से बचाने के लिये प्रशासन भी आगे नंही आया है। गरीबो को ठंड से बचाने के लिये प्रत्येक वर्ष दिसंबर या जनवरी के शुरूआती दिनों में गरीबो को प्रशासन की ओर से कंबलो का वितरण किया जाता रहा है। पंरतु अभी तक तहसील प्रशासन ने गरीबो को एक भी कंबल नंही दिया है। अब सवाल उठ रहे है कि क्या प्रशासन ठंड खत्म होने पर कंबल बांटेगा ?
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपसिंह वर्मा का कहना है कि पालिका ने नगर के मुख्य चैराहो पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है।