कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में दिनांक 23-02-2025 दिन सोमवार को स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय चलने वाले “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। इस स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम में शोभित विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का शुभारंभ आमंत्रित मुख्य अतिथि के रूप में सत्येन्द्र नारायण सीनियर मैनेजर आईसीटी आईबीएम (दिल्ली), दीपक कुमार प्रशिक्षक आईसीटी आईबीएम (दिल्ली), शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा, प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल व डॉ. नवीन कुमार ने माँ सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला की शुरुआत विभागाध्यक्ष सीएससी प्रो.(डॉ.) वरुण बंसल ने आमंत्रित मुख्य अतिथियों का स्वागत कर की। तत्पश्चात प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने आमंत्रित मुख्य अतिथि सत्येन्द्र नारायण को पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया एवं शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अभिषेक डबास ने मुख्य अतिथि दीपक कुमार को पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया।

कार्यशाला में आमंत्रित मुख्य अतिथि सत्येन्द्र नारायण ने सभी छात्र एवं छात्रों को सम्बोधित करते हुए आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी से अवगत करते हुए कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डाटा एनालिटिक्स तथा अन्य उभरती हुई तकनीकों में कौशल विकसित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा एवं इस प्रोग्राम का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। जिससे उनके रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में तकनीकी दक्षता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी जोकि विश्वविद्यालय द्वारा सभी छात्र एवं छात्रों को निःशुल्क कराई जा रही है।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कार्यशाला के आयोजकों व प्रतिभागी सभी छात्रों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग का है, जहाँ तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास सफलता की कुंजी बन चुके हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशाला विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक दक्षता भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यशाला के आयोजकों व प्रतिभागी सभी छात्रों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी छात्र एवं छात्राएं इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएँ और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुचाएं। इस अवसर पर कार्यशाला में डॉ. अभिषेक डबास ने सभी छात्र एवं छात्राओं को इस चार दिवसीय कार्यशाला में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यशाला के अंत में प्रो.(डॉ.) तरुण कुमार शर्मा ने आमंत्रित मुख्य अतिथियों, शिक्षकगण व छात्र एवं छात्रों का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

इस अवसर पर कार्यशाला में डॉ. नितिन कुमार, कुलदीप चौहान, अरुण सैनी, जीतेन्द्र सैनी, नमन सैनी, शाहनवाज, अनूप कुमार, तरुण सैनी, विशाल, सागर आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply