shobhit University Gangoh
 

अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को भेजा जेल

नकुड़ [24CN] । नकुड़ कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक व अवैध शस्त्र बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना नकुड़ पुलिस ने उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गंगोह रोड स्थित गांव घाटमपुर के समीप से दो आरोपियों अरूण धीमान पुत्र प्रकाशवीर निवासी न्यू राजविहार कालोनी पेपर मिल रोड थाना सदर बाजार व असगर अली उर्फ राजा पुत्र मो. मोहर्रम अली निवासी पेपर मिल रोड हिम्मतनगर थाना सदर बाजार को पकडक़र उनके कब्जे से 6-6 ग्राम स्मैक बरामद कर ली।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गांव छापुर मार्ग से एक आरोपी शुभम पुत्र संजय निवासी छापुर थाना नकुड़ को एक नाजायज तमंचा व एक नाजायज कारतूस सहित दबोच लिया। इसके अलावा उपनिरीक्षक मुकेश कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस ने अघ्यारा रोड कब्रिस्तान गेट के सामने स्थित आम के बाग से आरोपी प्रियांशु पुत्र संदीप निवासी छापुर थाना नकुड़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी पोनिया बंदूक 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा र्द कर जेल भेज दिए।

Jamia Tibbia