दिल्ली : चुनाव प्रचार के लिए पंजाब से आए कांग्रेस विधायक की फॉरच्यूनर कार चोरी

दिल्ली : चुनाव प्रचार के लिए पंजाब से आए कांग्रेस विधायक की फॉरच्यूनर कार चोरी

राजेंद्र नगर इलाके में पंजाब से चुनाव प्रचार के लिए आए कांग्रेस के एक विधायक की फॉरच्यूनर कार होटल के बाहर से चोरी हो गई। विधायक के चालक ने सुबह कार गायब देखी तो पहले विधायक बाद में राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना दे दी।

खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पंजाब के तरनतारन से कांग्रेस के विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री राजेंद्र नगर में कांग्रेसी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए चालक राजेंद्र कुमार के साथ आए थे। रविवार रात को प्रचार के बाद राजेंद्र ने धर्मवीर को पंजाब भवन छोड़ दिया।

राजेंद्र के रुकने का इंतजाम राजेंद्र नगर के होटल में किया गया था। रविवार देर रात को राजेंद्र ने होटल के बाहर कार खड़ी की थी। सोमवार सुबह जब वह सोकर उठा तो उसने होटल के बाहर अपनी गाड़ी गायब पाई।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे