रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने आसपा का थामा दामन
सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष।
सहारनपुर। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने आज अपने खामोशी तोड़ते हुए आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा कर कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद सर्व समाज के नेता है और आज वहीं एकमात्र संघर्षील व्यक्ति हैं जो सर्व समाज की लड़ाई लडऩे का काम कर रहे हैं। गांधी पार्क के रोटरी सभागार में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन खुराना ने रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
सचिन खुराना ने कहा कि आज सर्व समाज आजाद समाज पार्टी के साथ जोड़ रहा है जो भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो में रालोद अपने नीतियों सिद्धांतों से भटक गया है। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नीतियों को समाप्त कर केवल सत्ता के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा से हाथ मिलाने के बाद रालोद में एमएलसी दो सांसद आठ विधायक सहित अन्य प्रमुख पदों मिले हैं, जिसमें अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी पूरी तरह शून्य है। इससे प्रतीत होता है कि रालोद केवल सत्ता पाने तक ही सीमित रह गया है। मजदूर किसान एवं सर्व समाज की कोई बात नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि साथियों के साथ विचार मंथन करने के उपरांत उन्होंने 5 जनवरी को सांसद चंद्रशेखर के सम्मुख पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि नगीना सांसद चंद्रशेखर ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो सडक़ से संसद तक आम जनता की लड़ाई लडऩे का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 2026 में होने वाले जिला पंचायत एवं 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी के अनुसार टिकट देने का काम करेगी। इस दौरान ननौता के पूर्व अध्यक्ष अफजल खान, राव शमीम, असद समेत आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
