पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने लगाई जन चौपाल जनता से हुई रूबरू

- जनसमस्याऐं सुनती पूर्व विधायक शशि बाला पुंडीर
देवबंद [24CN]: सपा नेत्री एवं पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने कहा कि आज जनता जनसमस्याओं से त्रस्त है और भाजपा नेता व अफसर चांदी काट रहे है और जनता दर दर भटकने को मजबूर है आज भाजपा को सत्ता से हटाने को परेशान जनता आतुर है।
गुरूवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर डाकबंगले व सांपला खत्री गांव में जन चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुन रही थी और बिजली पानी पुलिस व राशन कार्डों से सम्बंधित समस्याओ से रूबरू होकर सम्बंधित अधिकारियों से समस्याओ के निस्तारण करने की जल्द जल्द की। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व शोषण करने वाले अधिकारियों को सपा सरकार आने पर बख्शा नही जाएगा ऐसे अफसरों को सूचीबद्ध किया जा रहा है सबका हिसाब चुकता किया जाएगा। इस अवसर पर सिकंदर अली, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दिलशाद गौड़, जावेद खान, सईद प्रधान, हुसनैन प्रधान, राजेन्द्र राणा, अतीक कल्लन, अमजद अंसारी, अरविंद त्यागी, फारुख प्रधान, सपुरा प्रधान, धर्मेंद्र गुर्जर, असद सिद्दीकी, वकील अहमद, हारून अंसारी, सफीउल्ला खान, रियासत पहलवान आदि मौजूद रहे।