पूर्व विधायक माविया अली व युवा जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

पूर्व विधायक माविया अली व युवा जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर ने पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र
  • सपा देवबंद विधानसभा पदाधिकारीयों को नियुक्ति पत्र देते पूर्व विधायक माविया अली व युवा जिलाध्यक्ष

देवबंद [24CN] : पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता तंग आ चुकी है और अब वह आगामी चुनाव में प्रदेश की कमान सपा मुखिया अखिलेश यादव के हाथों में सौंपने का मन बना चुकी है। क्योंकि सपा ने हमेशा धर्म और बिरादरीवाद से ऊपर उठकर केवल विकास की राजनीति की है।

शनिवार को मोहल्ला दीवान स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई सयुस की बैठक में माविया अली ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। बैठक में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित गुर्जर व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मो. गय्यूर ने देवबंद विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सलमान रोशन को महासचिव, तनवीर फरीदी, राहुल राठी व राशिद को उपाध्यक्ष, आलम, राहुल तेजियान व सुमित लांबा को विधानसभा सचिव मनोनीत किया साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इसमें ऋषभ त्यागी, आरिफ, शराफत, मुदस्सिर सुशील जायसवाल, हुकुम सिंह, आबाद, फैजान कुरैशी, अमित आदि मौजूद रहे।