पूर्व मंत्री ने ध्वजारोहण कर किया तिरंगा सप्ताह का शुभारम्भ

पूर्व मंत्री ने ध्वजारोहण कर किया तिरंगा सप्ताह का शुभारम्भ
  • सहारनपुर में सपा के कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण करते पूर्व मंत्री संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हर घर व प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए भारतीय संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा का संकल्प लिया। स्थानीय चकरौता रोड स्थित सपा के महानगर कैम्प कार्यालय पर आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर 9 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हर घर व प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम के तहत पूर्व मंत्री संजय गर्ग व निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. रागिब अंजुम ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि पूरे सप्ताह का यह पर्व स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन तथा भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की सुरक्षा का संकल्प लेने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो एवं करो-मरो का आह्वान किया था। तत्पश्चात समाजवादी विचारधारा के पुरोधाओं जयप्रकाश नारायण, डा. राममनोहर लोहिया, अरूणा आसिफ अली, उषा मेहता आदि ने स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी थी। उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति का सपना देश में भारतीय नागरिकों का राज स्थापित करना था ताकि सभी को हक और सम्मान का जीवन हासिल हो सके।

इस सपने को साकार करने तथा संवैधानिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय आंदोलन के मूल्यों को बचाने की जिम्मेदारी आज फिर आम नागरिकों व समाजवादियों पर आ गई है। इस दौरान सपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व मंत्री लियाकत अली, पूर्व महानगर अध्यक्ष आजम शाह, पुण्य गर्ग, मुस्तकीम राणा, अनवर कुरैशी, रामशरण, रामकुमार विश्वकर्मा, राहुल शर्मा, अमित यादव, दिनेश शर्मा, फहाद सलीम, अब्दुल गफूर, सोनू त्यागी, शाहनवाज चांद, फैसल सलमानी, दिनेश शर्मा, अमित यादव, आलोक अग्रवाल, हरपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।


विडियों समाचार