सपा सरकार के पूर्व मंत्री ने लाठी चार्ज में घायल हुये सपाइयों को जाना हाल

सपा सरकार के पूर्व मंत्री ने लाठी चार्ज में घायल हुये सपाइयों को जाना हाल
  • सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष असलम मुखिया के घर पहुंच उनका हाल चाल जानते पूर्व मंत्री अब्बास अली।

देवबंद [24CN] : विगत 10 जौलाई को ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हुये लाठी चार्ज में घायल सपाइयों को पूर्व मंत्री अब्बास अली ने उनके घर पर जाकर हालचाल पूछा तथा घायलों को दिलासा दिया कि सपा सरकार बनने पर अधिकारियों से सारे हिसाब चूकते किये जायेगें।

धरना प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को खदेडने के लिए पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किये जाने के दौरान घायल हुए सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष असलम मुखिया के मोहल्ला पठानपूरा भायला रोड स्थित आवास पर पहुंच पूर्व मंत्री अब्बास ने उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को ताकत के बल पर दबाना चाहती है। लेकिन सपा के सिपाही इससे डरने वाले नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनविरोधी सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोष है और वह सपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। कहा कि भाजपा की कठपुतली बनकर जनता का शोषण कर रहे अधिकारियों से सरकार आने पर हिसाब लिया जाएगा। इस दौरान फैसल हमीद खान, पूर्व सभासद इकबाल अंसारी, हाफिज शारिक गोड, जावेद खान, राव बिलाल राणा, इमरान खान, आसिफ अंसारी, उवैस खान आदि मौजूद रहे।