महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती थे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती थे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें बुधवार को यहां पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि जोशी गंभीर रूप से बीमार थे।

मुंबई। शिवसेना नेता, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें बुधवार 21 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जोशी को शहर के पीडी हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

गंभीर रूप से बीमार थे जोशी

मनोहर जोशी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि वो गंभीर रूप से बीमार थे। शिवसेना के दिग्गज नेता को पिछले साल मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिवसेना नेता, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भूतपूर्व मुख्यमंत्री

जोशी 1995 से 1999 तक मुख्यमंत्री रहे और अविभाजित शिव सेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे। वह संसद सदस्य के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे जब वाजपेयी सरकार सत्ता में थी।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे