पूर्व जेल विजिटर ने डिप्टी सीएम को समस्याओ से कराया अवगत
सहारनपुर में एमआरआई की सुविधा व रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती की मांग
देवबंद: किसान व व्यापारी नेता एवं पूर्व जेल विजिटर मनोज सिंघल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें जनपद की कई समस्याओं से अवगत कराया।
सिंघल ने लखनऊ से दूरभाष पर बताया कि उनकी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट हुई है।
इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री को सहारनपुर के जिला अस्पताल और सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों पर नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने बताया कि देवबंद के सरकारी अस्पताल में भी जनरल सर्जन और आथ्रोपैडिक चिकित्सक की तैनाती की मांग भी की है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिंघल की मांग पर प्रमुख सचिव चिकित्सा को सहारनपुर में एमआरआई की सुविधा मुहैया करवाने का आदेश पारित किए हैं। साथ ही चिकित्सकों के पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति कराए जाने का आश्वासन भी दिया।
