टैक्सेशन बार एसोसिएशन का गठन, राजेश उपाध्याय अध्यक्षय मनोनीत

- सहारनपुर में टैक्सेशन बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन की वर्ष 2023 की कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें राजेश उपाध्याय को अध्यक्ष व मुकेश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तत्पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह में एल्डर कमेटी के सदस्य वी.डी.चौधरी एवं महेश चावला द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, निशान्त गर्ग, महासचिव संजीव शर्मा, सहसचिव शैलेन्द्र शरण गुप्ता, बीरचन्द रमोला, संजय राणा एवं कोषाध्यक्ष मुकेश दीवान शामिल हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने कहा कि वह अधिवक्ता हित में कार्य करेंगे और अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर दी यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य आलोक अरोड़ा को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन एड. विक्रम चावला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ए.के.मित्तल, डी.के.जैन, एच.सी. ग्रोवर, एस.आर. सपड़ा, अजय वर्मा, दीपक बाठला, संग्राम सिंह, संजीव गर्ग, रामपाल सिंह, प्रवीण वधवा, संदीप पंवार, राजकुमार, अशोक कुमार, राहुल वर्मा, पवन कुमार, स्वराज गर्ग, विशाल मित्तल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।