भारी पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

भारी पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च
  • सहारनपुर में नागल के गांव पांडोली में फ्लैग मार्च निकालते पैरामिलिट्री फोर्स तथा पुलिस के जवान।

सहारनपुर [24CN]। पुलिस उपाधीक्षक देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में आज थाना नागल पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ कस्बा सहित क्षेत्र के पांडोली, नन्हेडा बुड्ढाखेड़ा, बेलडा जुनारदार, लाखनोर, रसूलपुर खेड़ी, जैनपुर, कुतुबपुर लबडोला आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाला।

इस दौरान पुलिस ने विधानसभा चुनाव में माहौल खराब करने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्षता से संपन्न कराने को पुलिस द्वारा 2043 लोगों को मुचलका पाबंद किया। इसके अलावा क्षेत्र के 75 लोगों पर 10जी, 30 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। वहीं थाना क्षेत्र में 669 शस्त्र लाइसेंस धारी हैं, जिनमें से 530 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रभावित करने तथा चुनाव में गड़बड़ी करने या माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।