मांड्या की विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

मांड्या की विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

कर्नाटक के मांड्या के पांडवपुरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पांडवपुरा जिले के पास नहर में एक कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी पांचों मृतक एक दूसरे के रिश्तेदार है। मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने जानकारी दी कि हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है।

मांड्या। कर्नाटक के मांड्या में विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मांड्या पुलिस ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।

सभी मृतक एक दूसरे के रिश्तेदार: मांड्या पुलिस

मांड्या के उप प्रभागीय अधिकारी नंदीश ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी,”हमें मिली जानकारी के अनुसार, वे मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार वे सभी रिश्तेदार हैं।”