श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल, भारत ने जताई नाराजगी; हाई कमिश्नर को किया तलब

भारत ने जताया विरोध
श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी के जवाब में विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया। वहीं, इस घटना को लेकर कड़ा विरोध जताया। बयान में कहा गया है कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने भी इस मामले को श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है।
गोलीबारी में कई मछुआरे घायल
बता दें कि इस जहाज पर सवार 13 मछुआरों में से पांच को गोलीबारी में गंभीर चोटें आई हैं। घायल मछुआरों का जाफना टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि भी घायल मछुआरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि जाफना स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से अस्पताल में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना तथा मछुआरों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की।
जानिए क्या है मामला?
गौरतलब है कि मंगलवार को तमिलनाडु के मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी नाव पर गोलीबारी कर दी। इस हादसे में 5 मछुआरे घायल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नाव में 13 मछुआरे सवार थे।बताया जाता है कि 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा को पार कर उनके मछली पकड़ने के क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इन मछुआरों की नावों को भी जब्त कर लिया गया।