shobhit University Gangoh
 

कश्मीर में चट्टान गिरने से तबाह हुआ मकान, चार बच्चों समेत एक ही परिवार में पांच की मौत

कश्मीर में चट्टान गिरने से तबाह हुआ मकान, चार बच्चों समेत एक ही परिवार में पांच की मौत

उधमपुर/जम्मू
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को एक मकान पर चट्टान गिरने के कारण एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

घटना रामनगर क्षेत्र के बरमान गांव में हुई जहां मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के पांच सदस्य मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां उन्होंने पांच शव बरामद किए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल राज सिंह नामक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Jamia Tibbia