shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर में फिर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, अब मरीजों की संख्या हुई 171, लोगों में दहशत

नोएडा से आई 116 लोगों की सूची में पांच और मरीज पॉजिटिव आए हैं। जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 171 हो गई। इसमें से दो मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं, हालांकि उन्हें अभी होम क्वारंटीन में रखा गया है। पॉजिटिव मरीजों का इलाज कोविड-19 सेंटरों में चल रहा है।

सहारनपुर जनपद में दो दिन से कोई पॉजिटिव मरीज सामने नहीं आने से राहत थी, मगर बुधवार की दोपहर नोएडा लैब से 116 मरीजों की दो सूची सीएमओ कार्यालय पहुंची, जिनमें पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जबकि 111 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। पॉजिटिव आए पांचों मरीज देवबंद में क्वारंटीन हैं, जो पहले पॉजिटिव आ चुके एक ड्राइवर के संपर्क में आए थे। पांचों को क्वारंटीन सेंटर से निकालकर लेवल-1 के कोविड-19 सेंटर में भेजा गया है। जिले में मौजूदा समय में दो मरीजों के ठीक होने के बाद 169 मरीजों का उपचार चल रहा है।  बुधवार को हमारे पास 116 लोगों की दो सूची आई हैं, जिनमें पांच मरीज पॉजिटिव आए हैं। यह सभी देवबंद में क्वारंटीन हैं, जिनको कोविड-19 सेंटर में भेजा गया है। वर्तमान में जनपद में 169 मरीज पॉजिटिव हैं। – डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।

इससे पहले सहारनपुर में मंगलवार को कोरोना के दो गंभीर मरीजों की रिपोर्ट पहली बार निगेटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सरसावा लेवल-2 कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी। उन्हें एहतियातन 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया। इसमें एक महिला भी शामिल हैं।

जनपद में लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आने की वजह से लोगों में दहशत थी। अब जनपद में कुल 169 मरीज पॉजिटिव मिल चुके हैं। बड़ी राहत की बात यह है कि मंगलवार को नोएडा लैब से जिन 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनमें पूर्व में पॉजिटिव आए दो लोग भी शामिल हैं।

इनमें एक नाम डॉक्टर आसिफ का और दूसरा सोनिया अरोड़ा का है, जिन्हें पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल कॉलेज के लेवल-2 कोविड-19 सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली थी। निगेटिव आए दोनों लोगों को फूल देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। एहतियातन दोनों को अपने घरों पर 14 दिन के क्वारंटीन में रहने को कहा गया था।

 

Jamia Tibbia