विभिन्न मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार
- सहारनपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गए वारंटी आरोपी।
सहारनपुर। जनपद पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त पांच वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा नवागत थाना प्रभारी के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विनीत चौधरी ने तीन वारंटी आरोपियों प्रदीप पुत्र लहणा सिंह निवासी गणेशपुर थाना बिहारीगढ़, फारूख पुत्र शफी निवासी असगरपुर थाना मिर्जापुर, नौरतू पुत्र हमीर सिंह निवासी जाटोवाला थाना मिर्जापुर को दबोच लिया। जबकि थाना बडग़ांव पुलिस ने उपनिरीक्षक बनवारी लाल, भारत सिंह व रामप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में दो वारंटी आरोपियों मुकेश पुत्र विनोद निवासी चंदपुर थाना बडग़ांव तथा नूरदीन खान उर्फ कमाल खान पुत्र कुरूद्दीन खान निवासी शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर जेल जेल भेज दिया।
