राहगीर के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

राहगीर के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा पकड़े गए मारपीट के आरोपी।

सरसावा। थाना सरसावा पुलिस ने सरसावा टोल प्लाजा पर मारपीट के वायरल वीडियो प्रकरण में राहगीर के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज सोशल मीडिया पर सोशल टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों द्वारा राहगीर से मारपीट करने के वायरल हुए वीडियो की जांच थाना सरसावा पुलिस द्वारा की गई तो वीडियो की पुष्टि एनएच-344 अम्बाला- देहरादून हाइवे पर थाना सरसावा क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा के रूप में हुई। जहां टोल कर्मियों द्वारा एक राहगीर के साथ दुव्र्यवहार कर मारपीट की जा रही है। इस सम्बंध में थाना सरसावा पर धारा-147, 149, 323, 504, 342 आईपीसी व धारा-7 सीएलए एक्ट आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि थाना सरसावा पुलिस ने उपनिरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में राहगीर के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपियों तनवीर पुत्र इसरार निवासी धौलापड़ा थाना सरसावा, मुकेश पुत्र ओमसिंह निवासी बिड़वी थाना नकुड़, शैलेंद्र पुत्र महेश चंद निवासी मौहल्ला राठौर कालोनी कस्बा व थाना निहालगंज जिला धौलपुर, वंश कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी गदरहेड़ी थाना सरसावा, शुभम पुत्र विनोद निवासी शेखपुरा थाना सरसावा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।