नेहरू युवा केंद्र सहारनपुर के तत्वाधान में गंगोह ब्लॉक के शकरपुर गांव मे फिट इंडिया प्रभात फेरी का आयोजन किया गया

- गंगोह के गांव शकरपुर में प्रभात फेरी निकालते युवा
गंगोह [24CN] : गुरूवार को गांव में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा निकाली गई इस प्रभात फेरी के दौरान युवा अपने हाथो में बैनर पोस्टर लिए नजर आए। जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, करो योग रहो निरोग, फिट रहना है तो खेलना जरूरी है जैसे स्लोगन लिखे बैनर तख्तियां लिए युवा बच्चे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक करते नजर आए। इस दौरान ग्रामीण भी प्रभात फेरी निकाल रहे बच्चो का उत्साहवर्धन करते नजर आए।
गंगोह ब्लॉक के एन वाई वी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र सहारनपुर द्वारा समय समय पर ऐसे ही अनेक जागरूकता के कार्यक्रम कराए जाते है ओर युवाओं को प्रेरित करने का काम किया जाता है। उन्होंने इन सबका श्रेय नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक शुभम जैन को दिया है। ब्लॉक के एन वाई वी राजेन्द्र कुमार और युवा मंडल अध्यक्ष नवीन सैनी ने प्रभातफेरी को सम्पन्न कराया। इस मौके पर संजय, अर्पित, रितिक, बॉबी, राघव, पंकज विशाल, दीपक, अतुल, अंशुल, डिम्पी, टीनू, सुमित आदि लोग मौजूद रहे।