‘पहले आतंकवाद रुके, फिर क्रिकेट हो…’, भारत-पाकिस्तान मैच पर कांग्रेस नेता उदित राज ने उठाए सवाल

‘पहले आतंकवाद रुके, फिर क्रिकेट हो…’, भारत-पाकिस्तान मैच पर कांग्रेस नेता उदित राज ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता उदित राज ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने साफ कहा कि मुद्दा जीत या हार का नहीं है, बल्कि यह है कि आखिर दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच हो ही क्यों रहा है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के इस मुकाबले को लेकर उन्होंने सरकार और व्यवस्था की सोच पर गंभीर सवाल उठाए.

उन्होंने कहा, “ऐसा क्या खुशी है इसमें भाई! हमारी टीम बहुत अच्छी है, इस बात को कोई इनकार नहीं कर सकता. लेकिन आपने पाकिस्तान से हाथ मिला लिया, दोस्ती कर ली. क्या हुआ? जो 26 लोग मारे गए, उन जिनकी पत्नियां हैं, जिनके बेटे हैं, जिनके भाई हैं, उनके ऊपर क्या गुजर रही होगी? हमारी टीम बहुत बेहतरीन है, लेकिन जो मेहनत किया जाता है, हेडलाइन बनाने के लिए.”

‘दुश्मन देश से क्यों खेल रहे हैं क्रिकेट?’

उदित राज ने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने पर दोबारा सोचने की जरूरत है. उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान से न खेलेंगे तो काम नहीं चलेगा. हम दुश्मन देश से क्यों खेलेंगे? जब तक पाकिस्तान आतंकवाद की गतिविधि को रोकता नहीं और स्वीकार नहीं करता कि वो आतंकवाद की गतिविधि करा रहा है, तब तक उससे हाथ क्यों मिलाया जा रहा है.”

सैनिकों और नागरिकों की शहादत का उठाया मुद्दा

उन्होंने मैच को देश की सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा, “क्यों खेला जा रहा है क्रिकेट? अपने लोगों को मरवाने के लिए. हमारे सैनिक, हमारे सैनिक मारे जाते हैं, अधिकारी मारे जाते हैं, सिविलियन मारे जाते हैं. अब पता नहीं फिर कब आतंकवादी घटना हो जाए. है कोई इसकी गारंटी?”

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, उदित राज ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “इलेक्शन कमीशन के खिलाफ एक्शन होना चाहिए. इतने लोगों की जानें गई हैं एसआईआर की वजह से और इनके द्वारा इतना ज्यादा लोड दिया गया कि काम सब गलत हुआ, अधूरा हुआ.”

उन्होंने आगे आरोप लगाया, “जो बीजेपी के पक्ष में हुआ तो ठीक है, डाटा कलेक्ट हो गया. बाकी कोई एसआईआर ढंग से नहीं हुआ. केवल विपक्ष को हराने के लिए, विपक्ष का वोट काटने के लिए उनके अनुनत कार्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए, बल्कि इलेक्शन कमीशन के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “नकारा इलेक्शन कमीशन, तो इलेक्शन कमीशन कौन सा सही फैसला ले रहा है? जो बीजेपी के समर्थन में न हो, जो न्यूट्रल अधिकारी हो, जो अपनी जिम्मेदारी कर रहा हो, वो वो निशाने पर होगा.”


Leave a Reply